दिन में हल्की धूप तो रात में सर्द का होने लगा एहसास, 31 के बाद बदलेगा मौसम

भागलपुर। इन दिनों बह रही पूर्वी हवा व अधिक आर्द्रता के कारण जिले में हल्के बादल छाए हैं। इस पर धूप की चमक दिन में लोगों को गर्मी व उसम का एहसास कराते पसीने छुड़ा रही है। तो वहीं रात में बीते दो दिनों से ओस पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो भी 31 अक्टूबर तक ऐसे ही मौसम रहेगा। इसके बाद पछुआ बहेगी तो बादल छटेंगे तो दिन की धूप चटक होगी तो रात में सर्दी गहराने लगेगी।

बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

31 के बाद बदलेगा मौसम

बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 30 व 31 अक्टूबर से आंशिक बदरी के बीच दिन में धूप तो रात में ओस पड़ेगी। 31 अक्टूबर के बाद पछुआ बहने से रात के तापमान में गिरावट होगी वही दिन के तापमान में परिवर्तन नहीं होगा।

  • Related Posts

    भागलपुर में भारत बंद का दिखा असर: समाहरणालय गेट पर वाम दलों का हल्ला बोल; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सदन में गूंजी पीरपैंती की पीड़ा: अस्पताल में धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन, डॉक्टर नदारद; विधायक मुरारी पासवान ने अपनी ही सरकार से किये कड़े सवाल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading