नीतीश कुमार की नई सरकार में 2 डिप्टी सीएम और 6 कैबिनेट मंत्री, जानिए किस समुदाय से आते हैं ये नेता

नीतीश कुमार  ने महागठबंधन सरकार से इस्‍तीफा देकर एक बार फिर एनडीए के साथ बिहार में नई सरकार बना ली है। इस सरकार में दो डिप्टी सीएम बने हैं। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। इनके अलावा, विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. प्रेम कुमार, श्रवण कुमार और संतोष मांझी और सुमित सिंह ने कैबिनेट मिनिस्टर के रूप में शपथ ली है।

सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम

सम्राट चौधरी ने नई सरकार में बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। वह भारतीय जनता पार्टी से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। इसके अलावा, वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि सम्राट चौधरी दिग्गज नेता सकुनी चौधरी के पुत्र भी हैं। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी कुशवाहा समुदाय से आते हैं।

विजय सिन्हा भी बने डिप्टी सीएम

विजय सिन्हा ने भी बिहार के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। वह लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। विजय सिन्हा पहले बिहार विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय सिन्हा भूमिहार समुदाय से आते हैं।

विजय चौधरी बने कैबिनेट मंत्री

विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) सरायरंजन (समस्तीपुर) विधानसभा से जदयू के विधायक हैं। वह नीतीश के करीबी माने जाते हैं। वह पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, विजय चौधरी भूमिहार समुदाय से आते हैं।

बिजेंद्र प्रसाद यादव बने कैबिनेट मंत्री

बिजेंद्र प्रसाद यादव सुपौल से जदयू विधायक हैं। वह जदयू के दिग्गज नेता माने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, बिजेंद्र प्रसाद यादव समुदाय से आते हैं।

डॉ. प्रेम कुमार बने कैबिनेट मंत्री

डॉ. प्रेम कुमार गया टाउन से भाजपा विधायक हैं। राजभवन में नीतीश कुमार के साथ प्रेम कुमार ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह चंद्रवंशी समाज से आते हैं।

श्रवण कुमार बने कैबिनेट मंत्री

श्रवण कुमार नालंदा विधानसभा से जदयू विधायक हैं। राजभवन में नीतीश कुमार के साथ श्रवण कुमार ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह कुर्मी समाज से आते हैं।

संतोष मांझी बने कैबिनेट मंत्री

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन मांझी (Santosh Suman Manjhi) ने भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह मुसहर जाति से आते हैं।

सुमित सिंह बने कैबिनेट मंत्री

सुमित कुमार सिंह जमुई से निर्दलीय विधायक हैं। वह पहले भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं। सुमित सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं।

  • Related Posts

    ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा— जब चाहूंगा खत्म कर दूंगा जंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार के राजस्व विभाग में 1 अप्रैल से शुरू होगा एआई का इस्तेमाल, चैट जीपीटी की मदद से फाइलों का होगा तेज निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading