जगदीशपुर में शिव मंदिर से चोरी, दानपेटी तोड़कर 60–70 हजार रुपये ले उड़े चोर

भागलपुर।
भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शिव मंदिर में चोरी की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर दानपेटी को तोड़ते हुए उसमें रखी नकदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना को लेकर मंदिर से जुड़े व्यक्ति ने जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आवेदन के अनुसार, चोरों ने रात के समय मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसमें रखे लगभग 60 से 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा मंदिर परिसर में रखे अन्य पूजन सामग्री और सामान के भी गायब होने की जानकारी दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल में चोरी की घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

इधर, जगदीशपुर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस चोरी की घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…