गोराडीह। जगदीशपुर थाना क्षेत्र में कट्टा से फायरिंग करते हुए वायरल वीडियो में दिखने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। युवक की पहचान बादे हसनपुर के संतोष कुमार के रूप में की गई। रविवार को वीडियो वायरल होने के बाद चार घंटे के अंदर उसे घर से पकड़ लिया गया। बताते चलें कि रविवार को युवक का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक कट्टा से फायरिंग करते हुए दिख रहा था। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


