युवक की चाकू गोदकर की हत्या, परिजनों ने कहा – उधार के रुपए वापस करने के लिए दोस्त ले गया था अपने साथ

उधार का पैसा वापस करने का बहाना बनाकर पहले युवक को अपने घर बुलाया और फिर उसकी चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस दौरान युवक की हत्या के बाद उसका दोस्त नेपाल भाग गया। इसी बीच आज युवक का शव टाउन थाना क्षेत्र के भेलवा नहर किनारे झाड़ी से पुलिस ने बरामद किया।  जिसके बाद शव को सदर अस्पताल में लाया गया। जहां युवक के परिजनों को बुलाकर उसकी पहचान कराई गई। शव की पहचान होने के बाद मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गम्हरिया थाना क्षेत्र हरिद्वार टोला वार्ड तीन निवासी संजय भगत बेटे राजदीप कुमार उर्फ बाबू साहब (21) के रूप में हुई।

परिजनों का कहना है कि रुपये के लेनदेन के विवाद में राजदीप की हत्या की गई है। मृत युवक के मौसा बमशंकर भगत ने बताया कि राजदीप ने पड़ोस के युवक शिवम कुमार को लोन लेकर एक महीना पहले 60 हजार रुपये दिये थे। कुछ दिन में वह रुपए वापस कर देने की बात कही थी, लेकिन वह रुपए वापस नहीं कर रहा था।

रुपये देने के बहाने घर से बुलाकर बाहर ले गया दोस्त
25 दिसंबर को रुपये वापस करने की बात कही थी। जब 25 दिसंबर को रुपए वापस नहीं किया तो राजदीप ने फोन कर रुपए वापस करने के लिए दबाव बनाया। 26 दिसंबर की शाम शिवम ने रुपये देने की बात कह कर उसे घर से बाहर बुलाया और बाइक पर बैठ कर ले गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पूरी रात घर नहीं पहुंचा राजदीप

पूरे रात जब राजदीप घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। शिवम से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका मोबाइल ऑफ आ रहा था। शिवम के दोस्त गोलू से जब उसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिवम अभी नेपाल में है बात नहीं हो पाएगी। लेकिन दोपहर में जब उसको फोन लगाया गया तो शिवम ने बताया कि वह नेपाल से आ गया है। जब उनसे राजदीप के बारे में पूछा गया तो वह आनाकानी करने लगा। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया को दी गई।

राजदीप को लेकर बहाना बनान से हुआ शक

परिजनों का कहना है कि जब हमलोगों ने मुखिया ने उससे पूछताछ की तो बताया कि राजदीप यहां से 60 किलोमीटर दूर है। 27 दिसंबर को 10 बजे तक उसे वापस ला देंगे। लेकिन वह बहाना बनाता रहा। जब उसे खोज कर नहीं लाया तो परिजनों ने गम्हरिया थाना में राजदीप के इसकी शिकायत की। साथ ही आरोपी शिवम को गम्हरिया पुलिस के हवाले कर दिया।

इसी बीच शनिवार की सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि एक युवक का शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है। अस्पताल जाकर देखने पर पता चला कि लाश राजदीप की है। जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। राजदीप चार भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    दिल्ली में ‘प्लंबर’, पटना में ‘करोड़पति’ चोर! पटना जंक्शन पर बड़ा खुलासा, 10 लाख के जेवर के साथ 3 गिरफ्तार

    पटना | राजधानी पटना से…

    Continue reading
    1 अप्रैल से बदलेंगे इनकम टैक्स नियम: सैलरी, HRA और निवेश पर पड़ेगा असर, मिडिल क्लास को क्या मिलेगा फायदा?

    नई दिल्ली | नए वित्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *