तेजी से बढ़ रहा है गंगा समेत दक्षिण बिहार की नदियों का जलस्तर

पटना: बिहार में गंगा नदी समेत दक्षिण बिहार की प्रमुख नदियों का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ने लगा है। उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब बिहार की नदियों पर भी साफ दिखने लगा है। बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा का जलस्तर लगातार हर घंटे छह सेंटीमीटर से अधिक बढ़ रहा है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है।

पिछले 24 घंटे में बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर में 166 सेंटीमीटर की खतरनाक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर और कहलगांव सहित साहेबगंज तक जलस्तर में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे में भी जलस्तर में और तेजी आ सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कोसी, महानंदा, सोन, पुनपुन, धाब, उत्तर कोयल और कनहर नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इससे इन नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।

पटना के दीघा, गांधी घाट और हाथीदह में गंगा का पानी तेजी से चढ़ रहा है। दियारा क्षेत्र के कई निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका है, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रशासन ने संभावित प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *