सरकार तक पहुँची गाँव की आवाज़: भागलपुर में 445 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न

‘‘सरकार को धन्यवाद, सुन रही है हमारी आवाज’’ — यह भाव केवल एक महिला का नहीं, बल्कि उन 95 हजार से अधिक महिलाओं का है, जिन्होंने भागलपुर जिले के 445 ग्राम संगठनों में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी आकांक्षाओं, अनुभवों और सुझावों को सरकार तक पहुँचाया है।

आज जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबाँध पंचायत में आयोजित संवाद कार्यक्रम में आशियाना जीविका महिला ग्राम संगठन की सदस्य पार्वती देवी ने कहा, “गाँव-गाँव आकर सरकार हमारी आवाज सुन रही है। योजनाओं और नीति निर्माण को लेकर हमारी इच्छाओं को जान रही है। इससे अच्छा माध्यम और क्या हो सकता है।”

इसी क्रम में रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर पंचायत में नारी शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्मला देवी ने सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि, “अब हम न सिर्फ़ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने गाँव और समाज के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।”

महिला संवाद कार्यक्रम से जागरूकता और आत्मबल में वृद्धि

इन संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं को उनकी बात कहने का मंच देना है, जिससे वे नीतिगत निर्णयों में अपनी भागीदारी महसूस कर सकें। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं सरकार की योजनाओं से प्राप्त लाभ साझा करती हैं और दूसरों को भी प्रोत्साहित करती हैं।

आज 30 ग्राम संगठनों में कार्यक्रम संपन्न

केवल आज के दिन ही जिले के 30 ग्राम संगठनों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिले में अब तक कुल 445 ग्राम संगठनों तक यह पहल पहुँच चुकी है।
इस पहल में शामिल 95,000 से अधिक महिलाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि यह अभियान जमीनी स्तर पर गहरी पैठ बना रहा है।

महिला सहभागिता के नए क्षितिज

कार्यक्रमों में महिलाओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आजीविका, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों पर भी खुलकर चर्चा की।
सरकार की यह पहल महिलाओं की भागीदारी को न केवल सशक्त बना रही है, बल्कि स्थानीय नेतृत्व को भी मजबूती प्रदान कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुरक्षा और सुविधा, भागलपुर समेत कई सेक्शनों में तकनीकी अपग्रेड पूरा

    Share Add as a preferred…

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *