स्वतंत्रता दिवस पर भागलपुर में सरकारी कार्यालयों में उत्साहपूर्वक फहराया गया तिरंगा

भागलपुर, 15 अगस्त 2025 — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ तिरंगा फहराया गया।

समाहरणालय प्रांगण में जिलाधिकारी ने सबसे पहले समाज सुधारक राजा राममोहन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त और अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में झंडोतोलन किया।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसएसपी हृदय कांत, आयुक्त कार्यालय में आयुक्त हिमांशु कुमार राय और पूर्वी प्रक्षेत्र कार्यालय में आईजी विवेक कुमार ने तिरंगा फहराया। वहीं सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने अपने आवास पर झंडोतोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

सभी स्थानों पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों और आम नागरिकों ने तिरंगे को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एक-दूसरे को दीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल पहुंचा प्रिंस यादव का शव, मचा कोहराम; रो-रोकर बेहाल हुए परिजन

    Share Add as a preferred…

    सुपौल में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या! चाय की दुकान पर बैठे युवक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

    Share Add as a preferred…