
CCTV से पहचान, ज्वेलरी गलाने वाला सरगना भी पकड़ा गया
भागलपुर।जोगसर थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक स्थित माँ दुर्गा मंदिर से दान पेटी और देवी की मूर्ति के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है।
यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर एसपी और एसडीपीओ नगर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।
कैसे हुई थी चोरी
दिनांक 3 फरवरी 2026 को मंदिर के पुजारी सुभाष झा ने जोगसर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि अज्ञात चोरों ने माँ दुर्गा के
- चांदी का मुकुट
- सोने जैसे गले का नेकलेस
- नाक की नथिया
- और दान पेटी
चोरी कर ली है।
इस पर जोगसर थाना कांड संख्या 25/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CCTV से हुआ खुलासा
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी की गई। आखिरकार सभी को सबौर और हवाई अड्डा इलाके से दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- छोटु कुमार उर्फ गुड्डु उर्फ टिलों – पिता: स्व. मंगल मंडल
- सन्नी कुमार – पिता: मनोहर मंडल
- चंदु कुमार – पिता: विजय मंडल
- बुधन कुमार – पिता: पुतुल साह (ज्वेलरी गलाने व डिजाइन बदलने वाला)
सभी आरोपी सच्चिदानंद नगर, हवाई अड्डा, थाना-तिलकामांझी, जिला-भागलपुर के रहने वाले हैं।
बरामद सामान
- चांदी का मुकुट – 1
- सोने जैसा नेकलेस – 1
- सोने जैसी नथिया – 1
- दान पेटी – 1
आपराधिक इतिहास
- छोटु कुमार पर तिलकामांझी थाना कांड संख्या 55/2023
- सन्नी कुमार पर कोतवाली थाना कांड संख्या 334/2021 दर्ज है।
छापेमारी टीम
थानाध्यक्ष मंटू कुमार के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस का संदेश
एसएसपी ने बताया कि जिले में अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थ, चोरी व छिनतई के खिलाफ लगातार सघन गश्ती और हॉट स्पॉट पर छापेमारी जारी रहेगी।
पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।


