भागलपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन.. SSP के नेतृत्व में रातभर चला अभियान, 24 ओवरलोड और बिना चालान ट्रक जब्त

बालू और गिट्टी ढो रहे वाहन, कई थानों में एक साथ छापेमारी

भागलपुर।जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ा अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 3 फरवरी की मध्यरात्रि को जिले के सभी थानों की पुलिस सड़कों पर उतरी और एक साथ सघन वाहन जांच की गई।

इस दौरान बिना वैध चालान और तय क्षमता से अधिक खनिज लादकर जा रहे कुल 24 ट्रकों को जब्त किया गया। इनमें बालू और गिट्टी से लदे वाहन शामिल हैं। सभी वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


एक रात, कई थाना क्षेत्र, बड़ी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक यह अभियान पूरी तरह गोपनीय तरीके से चलाया गया, ताकि अवैध कारोबारियों को भनक न लगे। जैसे ही देर रात ट्रकों की आवाजाही तेज हुई, टीम ने अलग-अलग इलाकों में घेराबंदी कर वाहन रोके।


थाना वार जब्त वाहन

थाना क्षेत्रजब्त वाहन
औद्योगिक प्रक्षेत्र08
शिवनारायणपुर02
सबौर02
कहलगांव04
लोदीपुर02
जगदीशपुर02
सजौर02
बाथ01
बरारी01
कुल24

SSP का सख्त संदेश

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

SSP ने कहा—
“जो भी बिना वैध दस्तावेज और ओवरलोड खनिज ढोते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”


इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया है और जिले में अवैध खनन पर बड़ा ब्रेक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…