पहाड़ों से आई सर्द हवा से लुढ़का पारा, बढ़ी कनकनी

भागलपुर। पहाड़ों से ठंड लेकर पहुंची पछुआ हवा ने रात में लोगों को ठिठुरा दिया। रात का पारा साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हालांकि गुरुवार को दिन में दो दिन बाद चटक धूप निकली तो दिन की ठंड से निजात मिली। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो अगले दिन तक ऐसे ही दिन में चटक धूप और रात में ठंड का दौर चलेगा।

रात तापमान आया दहाई के नीचे 

बीते 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, वहीं रात के पारा में साढ़े छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। गुरुवार को अधिकतम 19.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले दो दिन तक रात में ओस व सुबह में कोहरा छाया रहेगा और गलन बढ़ी रहेगी। दिन में सूरज की चमक बढ़ने से मौसम शुष्क रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    भोलानाथ और बौंसी पुल ROB कार्य का निरीक्षण, जल-जमाव पर नगर निगम सख्त; 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

    Share Add as a preferred…

    अमडंडा थाना वायरल वीडियो मामला: संदिग्ध युवक के वीडियो से मचा हड़कंप, SSP ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *