बेलखोरिया पंचायत में शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का होगा अनावरण, चौक का बदलेगा नाम.. पूर्व अपर सचिव जेड हसन ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

भागलपुर में मिनी मैराथन दौड़ का भी आयोजन, विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार

भागलपुर। बेलखोरिया पंचायत के छौनिया चौक पर 20 सितंबर को ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा। यहां अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा के अनावरण के साथ ही इस चौक का नाम बदलकर अब “अमर शहीद रामफल मंडल स्मारक चौक” रखा जाएगा।

यह जानकारी बिहार सरकार के पूर्व अपर सचिव और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड हसन ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने कहा कि “यह पूरे बिहार का दूसरा स्थल होगा, जहां उनके पैतृक गांव के अलावा इतना भव्य स्मारक स्थापित किया जा रहा है। यह नाथनगर विधानसभा के लिए गौरव का क्षण है।”

21 सितंबर को मिनी मैराथन

प्रेस वार्ता में बताया गया कि 21 सितंबर को भागलपुर में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। यह दौड़ हबीबपुर थाना के पास से सुबह 7 बजे शुरू होकर वहीं समाप्त होगी। खास बात यह है कि लड़के और लड़कियां दोनों इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रमुख लोग रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और जदयू नेता शिशुपाल भारती, जिला सचिव नसर आलम, बेलखोरिया पंचायत के मुखिया ब्रजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


 

  • Related Posts

    सहरसा में कलयुगी बेटों का खूनी खेल: जेल में बंद बेटे ने दी पिता की 4 लाख की सुपारी; शूटर और बड़ा भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    लक्ष्मीपुर में ‘अपहरण’ का द एन्ड: बंगाल के व्यवसायी को स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे अपराधी; पुलिस ने दबोचा, बेहोश करने वाली गोलियां मिलीं

    Share Add as a preferred…

    Continue reading