राज्यस्तरीय अंतर–प्रमंडल बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को मिली ट्रॉफी और भागलपुर की पहचान सिल्क चादर

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिंटन इंडोर हॉल, भागलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतर–प्रमंडल विद्यालय बैडमिंटन (अंडर–14, 17 और 19) प्रतियोगिता 2025 का आज अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों के साथ शानदार समापन हुआ।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त–सह–एमडी स्मार्ट सिटी श्री कुमार शुभम और विशिष्ट अतिथि अपर समाहर्ता (विधि–व्यवस्था) श्री राकेश रंजन, तथा सचिव, बिहार बैडमिंटन संघ श्री के.एन. जायसवाल ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और भागलपुर की प्रतिष्ठित सिल्क चादर भेंट कर सम्मानित किया।
सिल्क चादर पाकर खिलाड़ियों ने आयोजकों का आभार जताया।

इससे पहले जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने आगत अतिथियों को पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
मंच संचालन मोहम्मद नसर आलम (सचिव, जिला एथलेटिक संघ) द्वारा किया गया।

चार दिनों तक रोमांच, नॉकआउट मुकाबलों ने जीता दर्शकों का दिल

प्रतियोगिता में सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए।
खेल विभाग की ओर से सभी खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन और यात्रा व्यय उपलब्ध कराया गया।

फिजियोथेरेपिस्ट सुनील कुमार और उनकी टीम ने लगातार खिलाड़ियों की मांसपेशियों व चोटों का उपचार किया।
पटना से प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट अंपायरिंग के लिए मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
इनमें शामिल थे — मिथिलेश कुमार, राम कुमार सिंह, सूर्यकांत प्रताप, शेखर सुमन, अभिराज कुमार, संगम कुमार, आदित्य आर्या, रूपेश राज, राकेश कुमार, संज्ञान परमार, सुजीत कुमार आदि।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

प्रत्येक आयु वर्ग से 5–5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया।


प्रतियोगिता के परिणाम

1. अंडर–14 बालक सिंगल्स
तिरहुत के प्रांजलवीर ने भागलपुर के ऋषभ सिंह को 21–16, 21–16 से हराया।

2. अंडर–14 बालक डबल्स
तिरहुत के प्रांजलवीर–फैजल इक़बाल ने भागलपुर के ऋषभ–रोनित सिंह को 21–12, 21–19 से मात दी।

3. अंडर–17 बालक सिंगल्स
मुंगेर के असदुल्ला ने मुंगेर के ही पराग सिंह को 21–18, 21–16 से हराया।

4. अंडर–17 बालक डबल्स
तिरहुत के काव्य कश्यप–रहमते आलम ने पटना के निहार–अंकित कुमार को 21–13, 21–17 से हराया।

5. अंडर–19 बालक सिंगल्स
तिरहुत के Gagangunj ने पटना के प्रत्यूष कुमार को कड़े मुकाबले में 21–12, 15–21, 21–18 से पराजित किया।

6. अंडर–19 बालक डबल्स
पटना के प्रत्यूष कुमार–प्रिंस ने तिरहुत के आयुष राज–Gagangunj को 21–12, 21–15 से हराया।


 

  • Related Posts

    दरभंगा में बवाल: आरोपी को सौंपने की मांग पर पुलिस पर पथराव; भीड़ को खदेड़ा, SSP बोले- परिवार संतुष्ट, कुछ लोग भड़का रहे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    रोहतास में नकली पुलिस अरेस्ट: असली वर्दी और डबल स्टार लगाकर जमा रहे थे धौंस; बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 4 गिरफ्तार, हथियार भी मिले

    Share Add as a preferred…

    Continue reading