भारत-नेपाल सीमा पर चमकीली वस्तु ड्रोन नहीं, स्टारलिंक सैटेलाइट निकली

मधुबनी के जयनगर और किशनगंज के दिघलबैंक इलाके में पिछले तीन दिनों से आसमान में चमकीली वस्तुएं देखी जा रही थीं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुष्टि की है कि ये ड्रोन नहीं बल्कि स्पेस एक्स कंपनी के स्टारलिंक लो ऑर्बिट सैटेलाइट हैं। ये सैटेलाइट उपयोगकर्ताओं को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करते हैं।

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि एसएसबी ने इस मामले में वायु सेना के दरभंगा स्टेशन और दिल्ली मुख्यालय को सूचित किया था। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य की एजेंसियां भी सतर्क हैं।

स्टारलिंक सैटेलाइट्स पृथ्वी की निचली कक्षा में चलते हैं और सूरज की रोशनी परावर्तित करने के कारण शाम या सुबह आकाश में चमकते दिखते हैं। ये चमकती हुई वस्तुएं कुछ मिनटों के लिए ही दिखाई देती हैं और फिर गायब हो जाती हैं।

किशनगंज के बीबीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात 12:30 बजे से 4 बजे तक ग्रामीणों ने आसमान में रोशनी देखी थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी गई। इसी तरह मधुबनी के लदनियां में भी ड्रोन जैसी चमकती वस्तु देखी गई।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…

    खान सर फायरिंग केस: बॉडीगार्ड्स के हथियार और लाइसेंस की जांच में नए तथ्य, पुलिस ने केस डायरी में जोड़े कई बिंदु

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *