पटना, 4 सितंबर 2025 –राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने हड़ताली संविदा कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया है। विभाग जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी करेगा।
पद घोषित होंगे रिक्त, होगी नई भर्ती
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं, उनके पदों को रिक्त घोषित कर उन पर नए कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन इसी महीने प्रकाशित करने की तैयारी है।
3 सितंबर तक लौटने का था अल्टीमेटम
भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने हड़ताली कर्मियों को 3 सितंबर की शाम 5 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन समयसीमा के भीतर काम पर वापस न लौटने वालों की सेवा सीधे समाप्त कर दी गई।
विशेष सर्वे पर असर
गौरतलब है कि संविदा कर्मियों की हड़ताल से विशेष सर्वे कार्य की प्रगति पर असर पड़ रहा था। विभाग ने चेतावनी दी थी कि हड़ताल के कारण सरकारी कार्य बाधित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


