आरपीएफ ने इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, धौनी में चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

December 9, 2025 — भागलपुर / बांका:पूर्व रेलवे मालदा मंडल के निर्देशन में आज इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, धौनी (बांका) में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा एक महत्वपूर्ण रेल सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त (DSC) श्री ए. के. कूल्लू के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

छात्राओं को समझाए गए जोखिम और कानूनी प्रावधान

अभियान के दौरान RPF टीम ने छात्राओं को रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं—

  • CRO (कटेल रन ओवर)
  • HRO (ह्यूमन रन ओवर)
  • ACP (अलार्म चेन पुलिंग) का दुरुपयोग
  • ट्रेन पर पथराव (स्टोन पेल्टिंग)
  • रेलवे ट्रैक पार करने के खतरें
  • ट्रैक के पास मवेशी चराने पर कानूनी कार्रवाई
  • रेल परिसर में असुरक्षित गतिविधियों के दुष्परिणाम

RPF अधिकारियों ने छात्राओं को बताया कि लापरवाही न केवल जान के लिए खतरा बनती है, बल्कि कई मामलों में दंडनीय अपराध भी होती है। इसी वजह से सतर्कता, नियमों का पालन और जिम्मेदार व्यवहार बेहद जरूरी है।

स्टेशन और गांवों में भी फैलाई गई जागरूकता

विद्यालय कार्यक्रम के साथ-साथ RPF ने धौनी रेलवे स्टेशन व आसपास के गांवों में भी जागरूकता अभियान चलाया।
स्थानीय लोगों और यात्रियों को यह समझाया गया कि—

  • ट्रैक के पास सेल्फी लेना
  • चलते ट्रेन में चढ़ना–उतरना
  • अवैध पारघाटों का इस्तेमाल
  • ट्रेन पर पथराव
    ये सभी गतिविधियाँ जानलेवा और दंडनीय हैं।

जन-सहभागिता से सुरक्षा मजबूत करने की पहल

पूर्व रेलवे मालदा मंडल ने कहा कि रेलवे सुरक्षा केवल विभाग की ही नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जन-सहभागिता के माध्यम से ही यात्रियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सकती है।

आरपीएफ ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित हो सके।


 

  • Related Posts