रोहित–कोहली की दीवानगी बरकरार, 8 मिनट में बिके पहले वनडे के सभी टिकट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर मैदान पर देखने की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले वनडे मुकाबले के सभी टिकट महज 8 मिनट में बिक गए

हालांकि विराट कोहली और रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट में उनका क्रेज आज भी वैसा ही बना हुआ है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज में दोनों दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। विराट कोहली ने तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ते हुए टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, वहीं रोहित शर्मा ने भी प्रोटियाज गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की थी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी रोहित–कोहली की जोड़ी ने अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए थे, जिससे फैन्स की उम्मीदें एक बार फिर चरम पर हैं।

 भारत–न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 11 जनवरी – बड़ौदा (बीसीए स्टेडियम)
  • दूसरा वनडे: 14 जनवरी – राजकोट
  • तीसरा वनडे: 17 जनवरी – इंदौर (होलकर स्टेडियम)

वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी से होगी और आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।


 

  • Related Posts

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज की बड़ी भविष्यवाणी: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading