बिहार विधान परिषद की बैठकों का कार्यक्रम भी जारी

पटना। बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के पहले दिन 28 फरवरी को राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सदन पटल पर रखा जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

तीन मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश होगा। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद होगा। चार मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। पांच-छह मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय पर सामान्य विमर्श एवं सरकार का उत्तर होगा।

साथ ही बिहार विधान परिषद में, तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किए जाएंगे। 7 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के तहत गैर सरकारी संकल्प पेश होगा।

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंग जनपद की कला का शंखनाद! भागलपुर में तीन दिवसीय ‘मंजूषा महोत्सव’ का शानदार आगाज; सैनडिस् मैदान में बिखरे सांस्कृतिक रंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *