अस्पताल तक दौड़ा-दौड़कर कार्यकर्ताओं की पुलिस ने…’, मनोज तिवारी सीएम नीतीश पर बिफरे

पटना: बीजेपी का विधानसभा मार्च के दौरान 13 जुलाई को डाक बंगला चौराहा पर पुलिस की लाठीचार्ज में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए थे. इस प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी. इस मामले में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने चार सदस्यीय टीम को जांच के लिए आज पटना भेजा है. इस टीम के सदस्य दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार को मनोज तिवारी सीएम नीतीश पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि घायल हुए कार्यकर्ता अस्पताल की ओर दौड़ रहे थे तो अस्पताल तक जा जाकर पुलिस ने पिटाई की है. पुलिस ने घायल कार्यकर्ताओं पर मिर्ची फेंका है. मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग की जांच के क्रम में ऐसा प्रतीत होता है कि जो घटना पुलिस के द्वारा की गई है वह पहले से प्लानिंग थी और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या करने की साजिश रची गई थी।

मनोज तिवारी ने क्या की मिर्ची पाउडर वाले आरोप पर उन्होंने कहा कि पुलिस ही कार्यकर्ताओं की आंखों में झोंकने के लिए मिर्ची पाउडर लाई थी. सरकार के लोग अगर कह रहे हैं पुलिस पर हमला बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया है तो वह खुद अपने आप को दोषी होने प्रमाण वाली बात कह रहे हैं।

  • Related Posts

    ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा— जब चाहूंगा खत्म कर दूंगा जंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *