“पीएम की मां पर अपशब्द कहने वाले को मिले सजा, भाजपा राजनीति न करे” – तेजस्वी यादव

पटना, 4 सितंबर 2025 –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मां तो मां होती है, किसी को भी मां, बहन या बेटी के प्रति अपशब्द नहीं बोलना चाहिए। तेजस्वी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जिस मंच से यह टिप्पणी हुई, उस पर न तो वे मौजूद थे और न ही राहुल गांधी। इसलिए भाजपा को इस मामले को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

गाली देने वालों पर कार्रवाई की मांग

तेजस्वी यादव ने कहा कि गाली देने वाले व्यक्ति पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि उस व्यक्ति का INDIA गठबंधन से कोई संबंध नहीं है।

भाजपा पर दोहरे चरित्र का आरोप

तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए कहा –

  • “भाजपा के लोग दोहरे चरित्र के हैं।”
  • “वोट चोरी से ध्यान भटकाने के लिए यह प्रपंच रचा जा रहा है।”
  • “सत्ता में होते हुए भी भाजपा बिहार बंद कर रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने खुद महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं और यहां तक कि दुष्कर्म के आरोपियों का प्रचार भी किया है।

तेजस्वी ने याद दिलाया कि—

  • किसी की मां को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा गया।
  • देश के लिए शहादत देने वाले पीएम की पत्नी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की मां को विधवा और जर्सी गाय कहा गया।

घुसपैठ पर अमित शाह को घेरा

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कि एनडीए बिहार में रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ का मुद्दा उठा रही है, इस पर तेजस्वी यादव ने कहा –
“सीमा पर घुसपैठियों को रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। मोदीजी पिछले 11 सालों से पीएम हैं, अमित शाह 11 साल से गृह मंत्री हैं और बिहार में 20 साल से एनडीए की सरकार है। इसके बावजूद अगर घुसपैठ हो रही है, तो यह सरकार की नाकामी है।”

इस दौरान तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल भी किया।

महागठबंधन का सीएम चेहरा

एक अन्य सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वही होंगे। उन्होंने कहा –
“मेरे अलावा कोई और सीएम उम्मीदवार नहीं है।”


 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बिहार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, अश्विनी चौबे ने सरकार को दी नसीहत—“पहले रैन बसेरा बनाइए, फिर गरीबों को हटाइए, अन्याय बर्दाश्त नहीं”

    Continue reading