बारूदी सुरंग विस्फोट कर जवानों को उड़ाने वाला गिरफ्तार

इमामगंज। गया जिले के डुमरिया के केंदुआ टांड गांव से हार्डकोर नक्सली हरि भुइयां को पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में मंगलवार को गिरफ्तार किया।

नक्सली डुमरिया थाना क्षेत्र के बलथरावा में पुलिस टीम को बारूदी सुरंग लगाकर उड़ाने के मामले में आरोपी है। इस घटना में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे जबकि दो नक्सली भी मारे गये थे। हरि भुइयां पिछले 12 साल से फरार चल रहा था। इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि हरि भुइयां डुमरिया के छकरबंधा थाना क्षेत्र के केंदुआ टांड गांव का रहने वाला है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…