करवा चौथ पर जिसकी लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, उसी ने चेहरे पर फेंक दिया तेजाब; 2020 हुई थी दोनों की शादी

देश भर में 1 नंवबर को पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का पर्व वैदिक मान्यताओं के अनुरूप बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया लेकिन इस दिन नोएडा के बिसरख इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां के रोजा जलालपुर गांव में एक व्यक्ति ने करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।

2020 हुई थी दोनों की शादी

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हृदेश कठेरिया ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सलेमपुर गांव के मूल निवासी विवेक कुमार का विवाह 2020 में संभल जिले के शोभापुर गांव की रहने वाली ममता के साथ हुआ था और वे दोनों अब रोजा जलालपुर में रहते हैं। करवा चौथ के दिन बुधवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद विवेक ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में ममता का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया है।

शादी के बाद से ही होता था पति-पत्नी में विवाद

इसके बाद आसपास के लोगों ने ममता को ग्रेटर नोएडा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। कठेरिया ने बताया कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच शादी के बाद से ही विवाद रहता है। उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उन्होंने इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

  • Related Posts

    मोतिहारी में मानवता शर्मसार! दिल्ली से आए कपल को कमरा दिलाने के बहाने बनाया बंधक; किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ दरिंदा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में अब एआई (AI) सुलझाएगा जमीन का ‘झमेला’! भूमि सर्वेक्षण के लिए बंदोबस्त दफ्तरों में बनेगा ‘एआई सेल’; जानें कब से शुरू होगी हाई-टेक व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *