इस कंपनी के बॉस ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में बांटी कारें, तोहफा पाने वालों में चपरासी भी शामिल; पढ़े पूरी रिपोर्ट

पंचकूला में एक फार्मा कंपनी के कर्मचारियों के लिए दिवाली का पर्व इस बार खास बन गया है। इस कंपनी के मालिक ने अपने कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में कारें गिफ्ट की। कंपनी के मालिक एम के भाटिया ने कर्मचारियों को कारों की चाबियां सौंपी। भाटिया अपनी कंपनी के कर्मचारियों को कर्मचारी न कह कर सेलिब्रिटी और स्टार के रूप में संबोधित करते हैं। दिवाली पर उन्होंने अपनी कंपनी के 12 स्टार सेलिब्रिटी को टाटा पंच कार तोहफे में दे दी।

जल्दी ही 38 और कर्मचारियो को भी मिलेगी कार

भाटिया ने कहा कि मिस्‍टकार्ट फार्मा आज कर्मचारियों की मेहनत से ही इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि वे एक सपना लेकर चंडीगढ़ आए थे। उनके इस सपने को साकार करने में इन कर्मचारियों का सबसे बड़ा हाथ है। इसी वजह से उन्‍होंने इस दिवाली कर्मचारियों को कोई शानदार गिफ्ट देने का मन बनाया। उन्होंने कुछ समय पहले कर्मचारियों को कहा था कि उन्हें कार गिफ्ट करेंगे और आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने अपने 12 कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के रूप में कार दे दी है, जल्द ही 38 और कर्मचारियो को भी कारें दी जाएंगी।

वहीं, आपको बता दें कि दिवाली का यह शानदार तोहफा पाने वालों में कपंनी का ऑफिस ब्‍वॉय भी शामिल है।  मिट्स हेल्थकेयर नामक कंपनी के मालिक का कहना है कि इन कर्मचारियों की मेहनत की वजह से ही वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।  उन्होंने कहा, शुरुआत से ही ये कर्मचारी उनके साथ हैं। ये कार उनकी इस मेहनत और ईमानदारी और विश्वास का इनाम है।

कइयों को ड्राइविंग भी नहीं आती

खास बात ये है कि कुछ कर्मचारियों को तो कार चलानी तक नहीं आती। किसी ने भी सपने में भी नहीं सोचा था कि कंपनी उन्‍हें तोहफे में कार देगी। यह गिफ्ट पाकर उनके कर्मचारी हैरान हो गए। कंपनी ने ऑफिस बॉय मोहित को भी तोहफे में कार मिली है। भाटिया का कहना है कि मोहित शुरू से कंपनी के साथ है और पूरी मेहनत और लगन से काम करते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में TMC के 20 बागी सांसदों को नहीं मिली अलग दल की मान्यता, सदन में अलग बैठने की मांग भी खारिज

    Share Add as a preferred…

    NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले पीएम मोदी: ‘दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, युवाओं के भविष्य से नहीं होगा खिलवाड़’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *