अपराधियों का बढ़ रहा मनोबल, औरंगाबाद में RJD के पूर्व विधायक की गाड़ी में लगाई आग..

बड़ी खबर औरंगाबाद से है..यहां सत्ताधारी आरजेडी के पूर्व विधायक की गाड़ी को असमाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया..जबतक इस आग पर काबू पाने की कोशिश की गई..तब तक गाड़ी धू-धू कर जलते हुए राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बाईपास के समीप आरजेडी के पूर्व विधायक सुरेश मेहता की बोलेरो कार खड़ी थी.आरोप है किसी असमाजिक तत्वों ने बोलेरो में आग लगा दी जिसके बाद गाड़ी धू-धू कर जल गई.गाड़ी में आग लगने की सूचना पर पहुंचे विधायक के पुत्र ने आस पास के लोगों के सहयोग से उसे बुझाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कारवाई में जुट गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व विधायक सुरेश मेहता की यह पुरानी बोलेरो अधिकांश समय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास ही खड़ी रहती थी.यहां पर असमाजिक तत्वों को जमावड़ा लगा रहता है और ऐसी आंशका है कि इन्हें में से किसी असमाजित तत्वों ने गाड़ी में आग लगा दी.वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *