नाती-पोते संग मुकेश-नीता अंबानी ने यूं मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखें वीडियो

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने भी सोमवार को पूरे परिवार के साथ आजादी का त्योहार मनाया। इस दौरान पूरा अंबानी परिवार एकसाथ नजर आया और अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य यानी मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी ने भी अपने हाथों से तिरंगा लहराया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है जिसमें अंबानी परिवार का अनोखा अंदाज नजर आया। वीडियो में नीता और मुकेश अंबानी अपने नाती-पोते के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

अंबानी परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस  वीडियो में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और पोता पृथ्वी अंबानी तिरंगा फहराते दिख रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने पोते को अपनी गोद में उठा रखा है, जबकि नीता अंबानी हाथों में तिरंगा लहरा रही हैं। वीडियो में नीता अंबानी अपने पोते पृथ्वी को तिरंगा थमाती दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया था, यह वीडियो उसी समारोह का है।

तिरंगे की रौशनी से जगमगा रहा एंटीलिया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अंबानी परिवार का घर एंटीलिया भी तिरंगे के रंग में जगमगा रहा था। एंटीलिया के फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एंटीलिया के आस-पास कुछ किलोमीटर तक सड़कों को दोनों तरफ तिरंगे की रौशनी वाले बल्ब से सजाया गया था। अंबानी परिवार की तरफ से आने-जाने वाले लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट आदि की भी व्यवस्था की गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *