बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! SDO के ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार में अपराधियों के हौसले बढते ही जा रहे हैं। पटना में दारोगा को गोली मारने के बाद अब बेखौफ बदमाशों ने मधुबनी में एसडीओ के निजी ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के लोहिया चौक की है।

मृतक की पहचान मधुबनी में एसडीओ के प्राइवेट ड्राइवर फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवा बरही गांव निवासी मो. शकील के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम शकील किसी काम से फुलपरास लोहिया चौक गए थे, तभी बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

 

Related Posts

पटना के ज्ञान भवन में ‘हरियाली क्रांति’ का शंखनाद! नर्सरी और ग्रीन-टेक से लखपति बनेंगे बिहार के किसान; डॉ. प्रेम कुमार बोले— “खेत ही होंगे अब नोट छापने की मशीन”

Share Add as a preferred…

Continue reading
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहिणी आचार्य सख्त, साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत

Share Add as a preferred…

Continue reading