भागलपुर में महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा के मुख्य चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

भागलपुर, 31 अक्टूबर 2025 —156 भागलपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी अजीत शर्मा ने आज कचहरी चौक के निकट अपने प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस, राजद, माले, भाकपा, माकपा, वीआईपी और आईआईपी दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा ने कहा कि महागठबंधन के घटक दलों के आपसी सहयोग और जनता के अपार समर्थन से भागलपुर में एक बार फिर जीत तय है। उन्होंने कहा, “बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से ऊब चुके हैं। इस बार जनता ने महागठबंधन के पक्ष में स्पष्ट जनादेश देने का मन बना लिया है।”

शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ पर ध्यान केंद्रित करें और अधिक से अधिक मतदाताओं को महागठबंधन के पक्ष में एकजुट करें। उन्होंने कहा कि भागलपुर का हर कार्यकर्ता यदि अपने स्तर पर सक्रिय रहेगा, तो परिणाम ऐतिहासिक होंगे।

बैठक में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से सघन चुनाव प्रचार चलाने और घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष परवेज जमाल, राजद महानगर अध्यक्ष मो. शाहबुद्दीन, डा. चक्रपाणी हिमांशु, तिरूपतिनाथ यादव, अमिता मिश्रा, सुधीर शर्मा, दशरथ प्रसाद साह, अबुल हसन, डा. अभय आनंद, सोईन अंसारी, रविन्द्रनाथ यादव, अभिषेक चौबे, शिवशंकर सिन्हा, तुलसी मोहन झा, मिंटू कुरैशी, डा. प्रवीण कुमार झा, मो. निहालुद्दीन, डा. जर्नादन प्रसाद साह, मो. अयाज, सौरभ पारिक, अभिमन्यु यादव, विवेक जैन, दीपक कुमार बाजोरिया, आरती सिंह, राधा प्रसाद राय, मुकेश यादव, गौतम बनर्जी, दीपनारायण मंडल समेत सैकड़ों महागठबंधन कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल देखा गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने “महागठबंधन की जीत तय है” और “अबकी बार बदलाव की सरकार” के नारे लगाए।


 

 

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    वैशाली में दिनदहाड़े हुई 15.60 लाख की लूट का खुलासा: FLIPKART कैशियर ही निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार; अवैध हथियार और 5 लाख रुपये बरामद

    Continue reading