मोकामा हत्याकांड पर गरजे तेजस्वी यादव: “प्रधानमंत्री 30 साल पहले की बातें करते हैं, लेकिन 30 मिनट पहले बिहार में क्या हुआ?”

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक और सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस घटना को लेकर आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू है, तब भी अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया — “ये कौन लोग हैं जिन्हें पैरोल पर बाहर लाया गया है? ये हार की बौखलाहट में डरे हुए लोग हैं, लेकिन जनता इन्हें जवाब देगी।”


“प्रधानमंत्री को 30 साल पहले की बातें याद हैं, लेकिन 30 मिनट पहले की घटना नहीं दिखती”

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

“प्रधानमंत्री मोदी जी को 30 साल पहले की बातें याद रहती हैं, लेकिन 30 मिनट पहले बिहार में जो हुआ, वो नहीं दिखता। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। यह विचारधारा और जनहित की लड़ाई है, बमबारी और गोलीबारी की नहीं।”

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिल रहा है और यही कारण है कि मोकामा जैसे इलाकों में खुलेआम हत्या और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं।


तेजस्वी यादव बोले — “एनडीए का महाजंगलराज चल रहा है”

आरजेडी नेता ने लिखा —

“सत्ता संपोषित दुर्दांत अपराधी एनडीए के महाजंगलराज में बाहर घूम तांडव मचा रहे हैं। मोकामा में सत्ता संरक्षित गुंडों ने सामाजिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या कर दी। बिहार में अब दरोगा अनिरुद्ध पासवान की भी निर्मम हत्या हुई है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए प्रत्याशियों द्वारा पत्रकारों को धमकाने और हथियारबंद गुंडों के संरक्षण का नतीजा यह है कि आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।


“प्रधानमंत्री बिहार को अपराध का पर्याय बना रहे हैं”

तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा —

“प्रधानमंत्री बिहार में महाजंगलराज को संरक्षण दे रहे हैं। अपराधियों को टिकट देकर बिहार को बदनाम और बदहाल बना रहे हैं। बिहार की जनता प्रतिकार करेगी और आपके डबल इंजन को उखाड़ फेंकेगी।”


मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या से सियासी घमासान

गुरुवार को मोकामा विधानसभा क्षेत्र के टाल इलाके में जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मृतक प्रियदर्शी पीयूष (जन सुराज प्रत्याशी) के समर्थक थे। समर्थकों ने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
वहीं, अनंत सिंह ने पलटवार करते हुए इसे सूरजभान सिंह की साजिश बताया है।


जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का बयान — “अपराधी चाहे जो हो, कार्रवाई तय है”

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में मोकामा और गया दोनों की घटनाओं को “चिंताजनक और दुखद” बताया।
उन्होंने कहा —

“टिकारी में हम पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। अब मोकामा में हत्या हुई है। यह बेहद दुखद है। पुलिस बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के कार्रवाई करेगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र के इस पर्व में शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखें और नीतियों के आधार पर मतदान करें।


मोकामा हत्याकांड पर गरजे तेजस्वी यादव: “प्रधानमंत्री 30 साल पहले की बातें करते हैं, लेकिन 30 मिनट पहले बिहार में क्या हुआ?”

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बोरे से मिली महिला की लाश, रेलवे हॉल्ट के पास सनसनी; हत्या की आशंका से दहशत

    Share Add as a preferred…

    “मैं 36% अति पिछड़ों का अंगरक्षक हूं” : सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, अपराधियों को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…