होली पर प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, Love Story सुनते ही गांव वालों ने करा दी शादी

कटिहार के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विनोदपुर पंचायत में प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की ग्रामीणों ने मंदिर में शादी करा दी। शादी के दौरान गांव की कई महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। दोनों ने रजामंदी से शादी कर ली।

इंस्टाग्राम पर चल रही थी लव स्टोरी

बता दें कि विनोद पंचायत निवासी लाडो कुमारी और संदलपुर पंचायत के मकईपुर गांव निवासी संजीत कुमार चौहान का प्रेम प्रसंग पिछले एक साल से इंस्टाग्राम पर चल रहा था। दोनों इंस्टाग्राम पर ही खूब बातें करते थे। इसके बाद दोनों और नजदीक आ गए। फिर क्या था होली पर दोनों ने मिलने का प्लान बना लिया। होली के अवसर पर प्रेमी संजीत अपनी प्रेमिका लाडो से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा।
जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों के समक्ष दोनों ने अपनी प्रेम कहानी को साझा करते हुए यह कहा कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। शादी करना चाहते हैं। इस पर ग्रामीणों ने दोनों परिवारों के सहमति से गांव के सरस्वती स्थान में दोनों की शादी करा दी।
इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि प्रेमी युगल और परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए दोनों युवाओं को अपनी जिंदगी शुरू करने का अवसर मिला है।
  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *