बिहार कोकिला स्व० शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा- मुख्यमंत्री नीतीश

पटना, 06 नवम्बर 2024 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व० शारदा सिन्हा जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुख्यमंत्री ने स्व० शारदा सिन्हा जी के निधन की सूचना मिलते ही स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को स्व० शारदा सिन्हा जी के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व० शारदा सिन्हा जी के अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    OBC छात्राओं के लिए IIT पटना से कोचिंग सहयोग, मेडिकल-इंजीनियरिंग तैयारी को मिलेगा नया बल

    Share Add as a preferred…

    बिहार संग्रहालय बना देश का रोल मॉडल, 9 राज्यों के संग्रहालय विकास में निभा रहा अहम योगदान

    Share Add as a preferred…