पटना के एक कॉलोनी में मकान मालकिन चला रही थी सेक्स रैकेट का धंधा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये 2 लड़की और 2 लड़के

राजधानी पटना में एक बार फिर से सेक्स रैकेट का खुलासा हुई है. दरअसल, यहां के बिहटा के महादेव नगर कॉलोनी में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. पुलिस को काफी समय से सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और दो युवतियों के साथ दो युवतों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. पुलिस ने सेक्स रैकेट का धंधा संचालित करनेवाली महिला को भी धर दबोचा. सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद से महादेव नगर इलाके में कोहराम सा मचा हुआ है. क्षेत्र में सिर्फ इसी बात की चर्चा हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्स रैकेट में लिप्त दोनों युवतियां बिहार के भोजपुर जिला के बड़हरा की रहनेवाली बताई जा रही हैं. पूछताछ के बाद युवतियों को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया. वहीं, सेक्स रैकेट संचालित करनेवाली संचालिका रानी देवी जो कि बबुरा की निवासी है उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. रानी पिछले कई वर्षों से बिहटा के महादेव नगर में रह रही थी. उसका यहां पर अपना घर है और अपने घर में ही सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक चीजें जैसे अश्लील चल चित्र की सीडी, कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं आदि मिली. बिहटा पुलिस को सूचना मिली थी कि रानी देवी नाम की महिला के द्वारा अपने घर में ही सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है और वह दूसरे राज्यों से भी लड़कियां लेकर आती है और सेक्स रैकेट चलाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, उसके घर पर अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता था. शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर बिहटा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अन्नू कुमारी ने दल बल के साथ छापेमारी की और मौके से सेक्स रैकेट संचालिका रानी देवी, उसके पति, दो युवकों व दो युवतियों को हिरासत में ले लिया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ‘न्यायश्रुति’ प्रणाली, गृह विभाग ने तैयारियों की समीक्षा की

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *