बेदी पर स्थापित हूई मां जगधात्री की प्रतिमा

भागलपुर। मां जगधात्री की प्रतिमा शनिवार देर शाम अपने स्थान पर विराजमान हो गयी है। कालीबाड़ी व दुर्गाबाड़ी के साथ मनिक सरकार घाट रोड स्थित शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय के ननिहाल गांगुली बाड़ी में मां जगधात्री की प्रतिमा स्थापित की गयी है।

कालीबाड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष डॉ. सुजाता शर्मा और महासचिव विलास कुमार बागची ने बताया कि शनिवार को बेदी पर मां को विराजमान किया गया है। एक ही दिन में सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी की पूजा की जाएगी। बाद में हवन के साथ पूजा का समापन होगा। वहीं दुर्गाबाड़ी के निरूपम कांतिपाल ने बताया कि शनिवार को संध्या 6.48 मिनट पर मां की प्रतिमा बेदी पर विराजमान हुई। रविवार को मां के भोग में खिचड़ी, पांच तरह की भाजी, दो तरह की सब्जी, खीर, मिष्ठान व चटनी का भोग लगाया जायेगा। वहीं गांगुली बाड़ी में मां की पूजा 261 साल से हो रही है। शांतनु गांगुली ने बताया कि रविवार को मां को तीन बलिदान दिया जायेगा। तीन बार उनको भोग लगाया जायेगा। सप्तमी को खिचड़ी, अष्टमी को खीर व नवमी को पुलाव का भोग लगेगा। पूजा से जुड़े तरुण घोष ने बताया कि बंगाल का ढाक भी यहां पहुंच चुका है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *