बिहार में मध्याह्न भोजन के रसोइयों का मानदेय बढ़ेगा

बिहार : मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों और सहायकों का मानदेय बढ़ेगा। मध्याह्न भोजन निदेशालय की ओर से मानदेय में दो हजार रुपये महीने तक वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

निदेशालय के प्रस्ताव पर अब शिक्षा विभाग का अनुमोदन लेने की तैयारी है। इसके बाद मानदेय वृद्धि पर स्वीकृति के लिए वित्त विभाग और फिर कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह लागू होगा। वर्तमान में रसोइयों और सहायकों को 1600 रुपये महीना मानदेय मिलता है।

प्रस्ताव पर मंजूरी के बाद रसोइयों और सहायकों का मानदेय 3600 रुपये हो जाएगा। मानदेय वृद्धि की मांग लंबे समय से चल रही है। केंद्र प्रायोजित इस योजना में 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य की हिस्सेदारी होती है। अभी रसोइयों के मानदेय पर केंद्र सरकार की ओर से मात्र 600 रुपये दिये जाते हैं। शेष एक हजार रुपये की राशि राज्य सरकार अपने कोष से देती है। बता दें कि राज्य में रसोइयों की संख्या अभी दो लाख से अधिक है।

  • Related Posts

    कामकाजी महिलाओं के लिए ‘आकांक्षा’ का तोहफा: पटना के बाद अब भागलपुर, गयाजी और दरभंगा में भी खुलेंगे फ्री हॉस्टल; मात्र ₹3000 में रहना-खाना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सुधा की ‘सफेद क्रांति’: 20 वर्षों में 8 गुना बढ़ी दूध प्रसंस्करण क्षमता; अब रोजाना 22 लाख किलो से अधिक दूध का संग्रहण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading