मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन की डोली उठने से पहले भाई की मौत

पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक शादी की खुशियां देखते दी देखते मातम में बदल गईं। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठ गई। बेखौफ बदमाशों ने चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना नौतन के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खलवा गहिरी की है।

मृतक की पहचान अब्दुल खालिद 21 वर्ष के रुप में हुई हैं। गांव के ही एक युवक पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक युवक ने अब्दुल खालिद को चाकू मारकर लहुलुहान कर दिया। परिजन घायल युवक को इलाज के लिए गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बताया जा रहा है कि मृतक की बहन की शादी आज ही होनी थी। घर में शादी की सभी तैयारियां हो गई थी। शादी धूमधाम से हो सभी कोई इसकी तैयारी में जुटे हुए थे, तभी इस घटना को सुनकर शादी की खुशहाली मातम में बदल गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज कर आगे की करवाई में जुट गई है। फिलहाल वारदात क पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में BJP विधायक रोहित पांडे की गाड़ी पर हमला, प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप

    Share Add as a preferred…

    “मेरे सिर पर 1 करोड़ का कर्ज है, जमीन कैसे बेचूं?” टाउनशिप के लिए रजिस्ट्री पर रोक को लेकर विधान परिषद में गरजे RJD MLC सुनील सिंह

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *