मंडप पर बैठा था दूल्हा, अचानक दुल्हन ने शादी से किया इंकार, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरतअंगेज मामला निकलकर सामने आया है। दरअसल यहां एक दुल्हन ने वर पक्ष द्वारा लाए शादी के कपड़े पसंद न आने पर विवाह करने से इंकार कर दिया। साथ ही  दुल्हन के परिवार ने दूल्हे समेत करीब छह बारातियों को बंधक बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र के बंदी गांव की है। वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एतवारपुर पकड़ी निवासी हरिहर राम के बेटे विकास कुमार की शादी मोहन राम की बेटी आशा कुमारी से होनी थी। सोमवार रात को शादी समारोह था। वर पक्ष बारात लेकर बंदी गांव पहुंचा। इसके बाद वर-वधू की जयमाला करवाई। जयमाला के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा। इस दौरान दुल्हन को वर पक्ष के परिवार द्वारा वस्त्र भेंट किए गए। लेकिन दुल्हन को कपड़े पसंद नहीं आए और दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। साथ ही दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत कुछ बारातियों को बंधक बना लिया।

40 हजार लेकर दूल्हे और बारातियों को छोड़ा
इधर स्थानीय लोगों ने मामला सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में काफी देर तक बातचीत चली। अंत में दुल्हन पक्ष ने 40 हजार रुपये लेकर दूल्हे और बारातियों को छोड़ा।

  • ये भी पढ़े..

    ‘इस बार घर की हालत बदल दूंगा’… मजदूरी करने गए थे, लेकिन लौटे कफन में… दिल दहला देगी ये कहानी

    Share Add as a preferred…

    “जिसने बेटे को मारा, उसी पर कैसे करें भरोसा?” परिवार ने पुलिस सुरक्षा लेने से किया इनकार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *