दोस्त ने दोस्त की ली जान, पहले फोन करके घर से बाहर बुलाया, फिर चाकू से किये कई वार

सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के असगरा गांव निवासी पशुराम राय के 22 वर्षीय पुत्र सुदेश यादव की हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार युवक घर पर था. तभी उसके साथी रितिक ने सुदेश यादव को फोन कर घर से बाहर बुलाया. सुदेश अपने दोस्त से मिलने घर से बाहर चला गया लेकिन उसे क्या पता था कि वो अब कभी नहीं लौटेगा।

सिवान में दो दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या: घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसके दो दोस्तों ने उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर घायल कर दिया. घटना के बारे में ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों से सुदेश का विवाद हुआ था. जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों दोस्त मौके से भाग निकले।

कई बार चाकू से किया वार: चाकू के कई वार के बाद सुदेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल कायम है. प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले को शान्त कराने में जुटे हैं. वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस कर रही गांव में कैंप: दरौली थाना के एएसआई रवि कुमार ने बताया कि “चाकू से हमला कर हत्या हुई है. मामले की जांच की जा रही है. गांव में तनाव कायम है. प्रशासन अलर्ट मोड़ में है ताकि किसी तरह की घटना नहीं घटे.”

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…