बिहार के इन 4 जिलों की चमक उठेगी किस्मत, ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए 116.45 करोड़ रुपये मंजूर

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने समस्तीपुर, मधुबनी, कैमूर और अररिया जिलों की कुल 59.770 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 116.45 करोड़ से अधिक राशि खर्च करने की मंजूरी दी।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को बताया कि ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना’ के अन्तर्गत बजट में अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में कुल बजट का 15 प्रतिशत एवं अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में 1 प्रतिशत राशि आवंटित की गई है। इससे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति बहुल क्षेत्रों में सड़क का विकास तेज होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सड़कों की मरम्मत, सुद्दढ़ीकरण एवं बेहतर रखरखाव (प्रबंधन ) कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति मद में समस्तीपुर जिला के पूसा प्रखंड में पूसा बाजार बोस कंपनी चौक से दुभा रोड तक 11.600 किमी सड़क के लिए 18.61330 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

चौधरी ने उन्होंने बताया कि कल्याणपुर प्रखंड में 12.680 किलोमीटर सड़क के लिए कुल 20.94090 करोड़ रूपए, मधुबनी जिला के जयनगर प्रखंड में 9.600 किलोमीटर, लंबे बासोपट्टी- दुबी पथ के लिए 19.78863 करोड़ रूपये, कैमूर जिला के प्रखंड मोहनियां में पथ सियापोखर ब्रिज कैनाल रोड से पासपिपरा रोड तक 13.460 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 28.27313 करोड़ रूपये, अररिया जिला के कार्य प्रमंडल-फारबिसगंज के प्रखण्ड-रानीगंज में कमालपुर डाक बंगला से पचीरा बसगढा तक 12.430 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए 28.85311 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल, बेतिया में अभ्यर्थी गिरफ्तार; राज्यभर में 17 पर केस, 12 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *