75 लाख महिलाओं के खाते में आएगी पहली किश्त, 10 हजार रुपये भेजे जाएंगे – सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 26 सितंबर 2025 को राज्य की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की पहली किश्त भेजी जाएगी। यह योजना कुल 7,500 करोड़ रुपये की है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा परिवार की आय बढ़ाने का ऐतिहासिक कदम है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि इस योजना में हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए सहयोग मिलेगा। पहली किश्त के अलावा, जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ 10 लाख महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आवेदन किया है। शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं इस योजना में शामिल हुई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि महिलाओं में आत्मनिर्भर बनने की ललक कितनी मजबूत है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। 2005 के बाद पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिला। साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति, पेंशन और महिला उद्यमी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को नई पहचान मिली है। सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण के साथ अब महिला रोजगार योजना से महिलाएं और अधिक सशक्त होंगी। इससे पलायन रुकेगा और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा।

WhatsApp Channel VOB का चैनल JOIN करें
  • Related Posts

    बांका: जमीन विवाद में बेटे–बहू की दरिंदगी, 55 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई — दोनों हाथ-पैर टूटे, हालत गंभीर
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading
    भागलपुर: रहस्यमय परिस्थितियों में महिला लापता, परिजन प्रशासन से लगा रहे गुहार
    • Luv KushLuv Kush
    • दिसम्बर 5, 2025

    Continue reading