पत्नी को भगाकर शादी करने वाले छोटे भाई की बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या

चिरैया (पूर्वी चंपारण), 30 अगस्त।जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहबरवा गांव में गुरुवार देर रात आपसी विवाद के कारण बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 2:20 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान आमोड साह (26 वर्ष), पिता शंभू साह, निवासी कोहबरवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आमोड अपनी पत्नी मुस्कान देवी के साथ झोपड़ीनुमा घर में सो रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई मनोज साह वहां पहुंचा और आमोड के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान पहले मनोज साह की पत्नी थी। बाद में आमोड ने उसे भगाकर शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते मनोज ने छोटे भाई की हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी भाई फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर : आराध्या इलेक्ट्रिक मोटर्स का शुभारंभ, आसान किस्तों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक स्कूटी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर : बैठक में जी रामजी योजना की दी गई विस्तृत जानकारी, मजदूरों को अब 125 दिन मिलेगा रोजगार

    Share Add as a preferred…