डीएम ने भागलपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भागलपुर, 24 दिसंबर 2025।जिलाधिकारी ने बुधवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी के साथ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बैंक कार्यालय के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था और कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि बैंक से जुड़ी सेवाएं और अधिक सुव्यवस्थित व जनोपयोगी बन सकें।

मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र का भी किया निरीक्षण
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में स्वच्छता और सेवा की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  • ये भी पढ़े..

    पटना के नौबतपुर में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, SIT गठित कर जांच में जुटी पुलिस

    Share Add as a preferred…

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, अंतरजातीय शादी से नाराज परिवार ने बेटी की हत्या कर जलाया शव

    Share Add as a preferred…