पटेल चौक में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना, भारत की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को राजधानी पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा प्रांगण में संपन्न हुआ।

समारोह में राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर देश के महान नेता को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण सह नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नितिन नवीन, उद्योग मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री श्री संजय कुमार सिंह, विधायक श्री श्याम रजक, विधायक श्री अरूण मांझी, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया।

पटेल चौक में राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान, त्याग और बलिदान को याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक मजबूत और एकीकृत राष्ट्र बनाया। उनका जीवन देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…