महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले माले ने शुरू की तैयारी, सुशांत सिंह राजपूत की बहन दिव्या गौतम दीघा से उम्मीदवार

भाकपा ने भी छह प्रत्याशियों को दिया सिंबल, 18 सीटों पर माले के लड़ने की तैयारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा भले अभी बाकी हो, लेकिन वाम दलों ने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही उन्हें सिंबल (चुनाव चिन्ह) देना शुरू कर दिया है।

माले की उम्मीदवार सूची में सबसे चर्चित नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की ममेरी बहन (कजन) दिव्या गौतम का है। पार्टी ने उन्हें दीघा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, घोषी से रामबली सिंह, तरारी से मदन सिंह चंद्रवंशी, आरा से क्यामुद्दीन अंसारी, पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ, और अगियांव (सुरक्षित) सीट से शिवप्रकाश रंजन को टिकट दिया गया है।

माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी ने अब तक कम से कम 18 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर ली है, जबकि कुछ अन्य सीटों पर महागठबंधन के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन दाखिल करना शुरू करेंगे, चाहे महागठबंधन का औपचारिक ऐलान अभी न हुआ हो।


भाकपा ने भी तय किए छह उम्मीदवार

महागठबंधन की सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी छह उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया है। पार्टी के जिला कमेटियों की अनुशंसा के बाद राज्य सचिव मंडल ने नामों को अंतिम रूप दे दिया है।

भाकपा के अनुसार —

  • तेघड़ा से रामरतन सिंह (निवर्तमान विधायक)
  • बखरी से सूर्यकांत पासवान
  • बांका से पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार यादव
  • बछवाड़ा से पूर्व सांसद एवं विधायक अवधेश कुमार राय
  • झंझारपुर से रामनारायण यादव
  • हरलाखी से राकेश कुमार पांडेय

इन सीटों पर महागठबंधन के भीतर भाकपा को औपचारिक तौर पर स्थान मिल चुका है। पार्टी ने इसके अतिरिक्त गोह, बेलदौर और केसरिया सीटों की भी मांग रखी है।


 

  • ये भी पढ़े..

    लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘यह सरकार का अधिकार, आंदोलन करना उचित नहीं’

    Share Add as a preferred…

    5 बच्चों की मां को 19 साल के युवक से हुआ प्यार, रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत शादी तक पहुंची

    Share Add as a preferred…