पटना के मरीन ड्राइव का हाल : हथियार के साथ BIRTHDAY मनाने आये युवकों को भीड़ ने पकड़ा..

खबर राजधानी पटना से है जहां हथियार के साथ बर्थडे मनाना महंगा पड़ गया और भीड़ में साहस दिखाते हुए हथियार के साथ आये युवकों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।

पूरा मामला राजधानी पटना के मरीन ड्राइव है.स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिस के लाख दावों के बावजूद मरीन ड्राइव पर असामाजिक तत्वों का उत्पात लगातार जारी है ।इसी क्रम में बीती देर रात एक बार फिर से मरीन ड्राइव पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आठ से 10 युवकों का ग्रुप हथियार के साथ बर्थडे पार्टी मनाने पहुँचा और ऐसी हरकत करने लगे जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होने लगी.इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी,पर पुलिस को आने में विलंब हुई तो भीड़ ने साहस दिखाते हुए युवको को पकड़ लिया।

आरोपी युवक हथियार के भय दिखाकर भागने की कोशिश करने लगे पर भीड़ के सामने उनकी एक न चली..और थोड़ी देर बाद पुलिस पहुंची जिसके बाद उसने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया.इन युवकों के पास से एक कट्टा दो जिंदा कारतूस भी को बरामद किया गया है।

  • Related Posts

    बिहार की इस ‘लव स्टोरी’ ने रुलाया! जेल में बंद था प्रेमी, गोद में थी नन्ही जान; औरंगाबाद की बेटी ने कोर्ट में ऐसे लिखा ‘इंसाफ’ का नया अध्याय

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    होर्मुज से तेहरान तक तबाही: अमेरिका की घेराबंदी में ईरान, युद्ध निर्णायक मोड़ पर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *