आयुक्त ने भागलपुर के बाढ़ राहत कैंप का किया निरीक्षण, भोजन से लेकर पशु चारा तक इंतज़ाम पुख्ता

भागलपुर, 12 अगस्त 2025 — भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का दौरा किया। उनके साथ उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) विकास कुमार भी मौजूद थे।

लाभार्थियों से सीधी बातचीत

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राहत शिविर में ठहरे लोगों से सीधे हालचाल पूछा। लाभार्थियों ने बताया कि रहने और खाने की मुकम्मल व्यवस्था है, पशुओं के लिए चारा और इलाज की सुविधा भी मिल रही है।

भोजन व्यवस्था की जांच

आयुक्त ने रसोईघर का भी निरीक्षण किया। वहां मौजूद एक रसोइए ने बताया—

“हम 14 लोग, रोज़ाना सुबह-शाम, करीब 1000 लोगों के लिए खाना बना रहे हैं। चावल में ‘उसना चावल’ दिया जा रहा है।”

आयुक्त ने साफ कहा कि भोजन की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए और हर समय जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध रहें, साथ ही एक एंबुलेंस तैनात हो

सोने और बैठने की व्यवस्था

एसडीओ विकास कुमार ने जानकारी दी कि शिविर में पर्याप्त चौकियां, कुर्सियां और डेस्क लगाई गई हैं, और पिछले तीन दिनों से लोगों को समय पर भोजन दिया जा रहा है

पशु चारा वितरण पर जोर

आयुक्त ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, और पशु चारा का वितरण नियमित और समय पर किया जाए।

हवाई अड्डे का मुआयना

निरीक्षण के बाद आयुक्त ने भागलपुर हवाई अड्डे का भी दौरा किया और मुख्यमंत्री की बाढ़ राहत समीक्षा बैठक की तैयारियों का जायजा लिया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी अनिल कुमार राय, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


 

  • ये भी पढ़े..

    हलवाई की दुकान पर दर्दनाक हादसा, खौलते तेल में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत; परिजनों ने कार्रवाई की मांग की

    Share Add as a preferred…