रात में फिर लौटी ठंड

भागलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों से ठंड लेकर लौटी पछुआ हवा के कारण बीते तीन दिन में दिन का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस व दो दिनों में रात का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क चुका है। दिन में धूप होने के कारण मौसम तो फागुनी हो चुका है, लेकिन रात में इसी सर्द हवा ने ठंड को एक बार फिर बढ़ा दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.0 व न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं दिन का पारा अगले तीन दिन यानी मंगलवार तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *