मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं

श्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभहोने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा की नजर में रोजेदारों की दुआयें मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम इंसानों पर अपनी रहमतों की बारिश करते हैं।

मुख्यमंत्री ने खुदा से दुआ करते हुये कहा कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ायें ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *