भागलपुर : मायागंज अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पहुंची

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में शनिवार रात करीब 9 बजे इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देखकर 112 पर कॉल के बाद पुलिस भी आई। हंगामा के बाद चिकित्सक और नर्स को कमरा बंद कर जान बचानी पड़ी।

नवगछिया के जमुनिया निवासी दीपक साह ने बताया कि उनकी पत्नी निशा कुमारी (30) की मौत इलाज में लापरवाही से हुई है। निशा देवी किडनी रोग से पीड़ित है। उसकी स्थिति खराब हो जाने से उसे फेब्रिकेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर नर्स को मना करने के बाद भी उसने पेशेंट को एक सूई लगा दी। जिसके बाद निशा के मुंह से झाग निकलने लगा और वह 15 मिनट के अंदर मर गई। बरारी थाना के एएसआई भोगेंद्र यादव ने बताया कि परिजन थाना आए थे। लेकिन लिखित आवेदन सुबह देने की बात कहकर लौट गए।

  • ये भी पढ़े..

    अवैध शराब कारोबार मामले में पूर्व RJD MLC सुबोध राय पर वैशाली पुलिस का शिकंजा, आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी टीम

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने अजगैविनाथ धाम पहुंचे अधिकारी, कई पार्किंग स्थल किए गए चिन्हित

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *