मुख्यमंत्री ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के रामगढ़चौक थाना के बिहरौरा गांव के पास हुयी भीषण सड़क दुर्घटना में मृत 8 लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने के शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़े..

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हथियार और 31 कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

प्रथम पंच ग्राममाता सोनिया देवी की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था

Share Add as a preferred…