मुख्यमंत्री ने अपने शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शिक्षक नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व नंद किशोर प्रसाद सिंह गणेश हाई स्कूल बख्तिायारपुर में मेरे विज्ञान विषय के शिक्षक रहे थे। वे पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कुछ दिन पूर्व समस्तीपुर जिला स्थित कमला गांव जाकर मैंने उनका हाल चाल जाना था। वे हमेशा बच्चों को पढ़ाई के लिये प्रोत्साहित करते रहते थे। वे अनुशासनप्रिय और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से मुझे व्यक्गित रूप से क्षति हुयी है। नंद किशोर प्रसाद सिंह के निधन से शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्वी चंपारण: वाटर पार्क परियोजना पर बढ़ा विवाद, जमीन बचाने सड़क पर उतरे किसान; सुधाकर सिंह ने सरकार को दी चेतावनी

    Share Add as a preferred…

    मेदांता अस्पताल पहुंचे अनंत सिंह, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव का जाना हाल, पेसमेकर इंप्लांट के बाद डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *