राजद के एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता सभापति ने की बहाल..अब बजट सत्र में ले सकेंगे भाग

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधान पार्षद (एमएलसी) सुनील सिंह की सदस्यता बुधवार को बहाल कर दी गई है। 25 फरवरी के प्रभाव से विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज उनकी सदस्यता बहाली की घोषणा की।

सुनील सिंह ने इसके लिए आसन के प्रति आभार जताया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अपने मुंहबोले भाई सुनील सिंह को बधाई दी। बिहार विधान परिषद ने उनकी सदस्यता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री के कारण रद्द कर दी थी। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया था।

सदस्यता बहाली के बाद अब सुनील सिंह सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। अभी बजट सत्र लंबा चलना है और सुनील सिंह अब बजट सत्र में भाग ले सकेंगे। इसके लिए सुनील सिंह ने सभापति को पत्र भी लिखा था।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर विधान परिषद की आचार समिति ने उनकी सदस्यता रद्द की थी। इसके खिलाफ सुनील सिंह सर्वोच्च न्यायालय गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद सुनील सिंह ने सभापति अवधेश नारायण सिंह को पत्र लिखकर सदस्यता बहाल करने की गुहार लगाई थी। आज उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में फर्जी शिक्षकों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, मंत्री मिथिलेश तिवारी बोले- प्रमाणपत्रों की होगी सख्त जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *